Followers

Sunday, August 15, 2010

जन्म कुंडली देखे बिना पता करे , सरकारी नौकरी का योग

जन्म कुण्डली के आधार पर आपके भूत ओर भविष्य की सही सही जानकारी प्राप्त की जा सकती है | ज्योतिष में दो बातों का ध्यान रखा जाता है | पहला है गणन दूसरा है फलन | गणन के लिए आजकल हमारा कंप्यूटर बहुत बढ़िया काम करता है | जिसके लिए जरूरी है सही जन्म दिनांक, सही जन्म  समय, सही जन्म स्थान | अगर आप को इन तीनों बातों  का सही ज्ञान है, तो आपकी जन्म कुण्डली में गलती होने की संभावना के बराबर है |
मैने पिछली बार एक पोस्ट लिखी थी की आप बिना किसी सौफ्टवेअर के अपनी जन्म कुण्डली ओन लाइन कैसे बना सकते है | उस पोस्ट में एक समस्या काफी लोगो को आई थी विशेषकर नेपाली भाईयो को क्यों की उनका शहर उस लिस्ट में नहीं था | जब शहर का नाम भरने का ओप्सन आता है तो वो असमंजस में पड जाते है की क्या करे | इसका समाधान यह है की आप उस शहर का (जन्म स्थान का ) लोंगी ट्यूड ओर लैटी ट्यूड यानी अक्षांश और देशांतर स्थिति भर दे | अक्षांश और देशांतर स्थिति जानने के लिए आप गूगल मैप या अन्य मैप का सहारा ले सकते है |


अब मै मूल विषय की बात करता हूँ | आपकी जन्म कुण्डली  में सरकारी  इनकम के योग है तो आप की सरकारी नौकरी भी लग ही जायेगी | आप अपनी आय  के स्रोत  का पता लगाइए यह बहुत ही आसान है | मै आपको एक उदाहरण के द्वारा समझा दू तो आप आसानी से समझ जायेंगे | (नीचे वाले चित्र को बड़ा देखने के लिए उस पर क्लीक करे या  कंट्रोल की को दबाए हुए माउस को स्क्रोल करे  )




कमला और विमला दो बहने है  | उनके पिता की बहुत समय पूर्व मृत्यु  हो गयी | उनका  पालन पोषण जिन्होंने किया वो सभी सरकारी कर्मचारी थे | जैसे की उसके नाना  जी जिनका निधन बहुत पहले हो गया था नानी पेंशन याप्ता होने की वजह से सरकारी पैसे प्राप्त करती है | तीन चार मामा जो सभी सरकारी नौकरी करते है | कमला और  विमला के दादा जी भी सरकारी  रिटायर्ड कर्मचारी थे तो उनकी आय  भी सरकारी पेंशन से होती है | जब शादी हुयी तब भी इन्ही  लोगो ने पैसे खर्च किये | उनकी ससुराल में भी जो आय का स्रोत था वो सरकारी ही था उनका ससुर सेना में वीरगति प्राप्त सैनिक होने से उनकी सास भी  सरकारी पेंशनर थी | अब बात करते है कमला और विमला के पति  महाशय की जब  उन्होंने  मुझसे पूछा की क्या उनकी सरकारी नौकरी लगे गी ?
अब  आप बताइये की उनकी सरकारी नौकरी के योग कितने प्रबल है?  मैंने भी उन्हें  तुरंत क़हा की जी हां आप की सरकारी नौकरी अवश्य लगेगी |    क्यों की उनकी पत्नी की आय का स्रोत बचपन से ही सरकारी पैसा रहा है तो अब आगे भी  सरकारी पैसा ही रहेगा | अब अगर उनकी नौकरी नहीं लगती है तो आगे भविष्य में सरकारी आय जो उनकी माँ के माध्यम से मिल रही है वो हमेशा नहीं रह सकती है |  उनकी आय का स्रोत सरकारी पैसा बने इस के लिए उनकी सरकारी नौकरी लगना उनकी कुण्डली योग जरूर बनेगा | 

16 comments:

  1. मेरे दादाजी सरकारी पेंशन प्राप्त कर्ता + पिताजी सरकरी पेंशन प्राप्त कर्ता + मेरे नाना जी व ६ में से चार मामा जी सरकारी पेंशन प्राप्त कर्ता +पत्नी के पिता जी व दादा जी दोनों सरकारी पेंशन प्राप्त कर्ता = मेरी आय का साधन प्राइवेट नौकरी :(

    ReplyDelete
  2. स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!

    ReplyDelete
  3. नरेश जी सबसे पहले आपको स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
    ये आंकडे सब जगह सही फिट नहीं बैठते है।
    अब पता चला आप काफी दिनों से ये पोस्ट क्यों नहीं लिख रहे थे ये ज्योतिष विद्या सिख रहे थे।
    मालीगांव
    साया
    आपकी पोस्ट यहा इस लिंक पर भी पर भी उपलब्ध है। देखने के लिए क्लिक करें
    लक्ष्य

    ReplyDelete
  4. धंधा बुरा नही है.:) स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर हार्दिक अभिनन्दन एवं शुभकामनाएँ.

    रामराम.

    ReplyDelete
  5. वाह !! अच्‍छी जानकारी है !!
    अब ज्‍योतिष जानने से क्‍या मतलब ??

    ReplyDelete
  6. अच्छी जानकारी...

    स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

    हैपी ब्लॉगिंग

    ReplyDelete
  7. भई आप कह रहे हैं तो फिर सही ही कह रहे होंगें. सो काहे को मीनमेख निकालनी :))

    ReplyDelete
  8. स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

    ReplyDelete
  9. Shiv Prakash 23/09/1984 8.30 Am muthura. what is chance in govt Job ?

    ReplyDelete
  10. www.grahonkasansar.com pe apni detail daal de 2 din me 1 daam stik jawab milega.

    ReplyDelete
  11. bhai tumari batai kundli kuch khas nahi is se badiya bhaut site hai jo hindi me badiya kundli banati hai

    ReplyDelete
  12. you can take idea of your good or bad time with the help of Kundali Matching which is really helpful portal for everyone. Get a complete review of Janam Kundali Milan By Name to live a better life style.

    ReplyDelete

आपके द्वारा की गयी टिप्पणी लेखन को गति एवं मार्गदर्शन देती है |